⭐ CHAPTER – 03 · कक्षा 12 जीव विज्ञान

जनसंख्या वृद्धि रोकने के विभिन्न उपाय

"यह नोट्स बिल्कुल मुफ़्त हैं! यदि आप हमारे Topper Notes बिस्तार से पढ़ना चाहते हैं, तो हमारा प्रीमियम मेंबरशिप प्लान लें।"

Reproductive Health & Population Control

📚 9 मुख्य भाग🛡 गर्भनिरोध + STD + AIDS⏱ लगभग 25 मिनट
1

जनसंख्या वृद्धि व जननी स्वास्थ्य Population Growth & Reproductive Health

जनसंख्या वृद्धिकिसी देश, क्षेत्र या विश्व की कुल जनसंख्या में समय के साथ होने वाली बढ़ोतरी। यह जन्म दर, मृत्यु दर और प्रवास पर निर्भर करती है।
जननी (जनन) स्वास्थ्यWHO के अनुसार, केवल जनन अंगों का ठीक होना नहीं, बल्कि जनन के सभी पहलुओं – शारीरिक, भावनात्मक, व्यावहारिक और सामाजिक – में पूर्ण स्वस्थ होना।
याद रखेंभारत दुनिया का पहला देश है जिसने 1951 में परिवार नियोजन कार्यक्रम शुरू किया। अब इसे RCH (जननी एवं बाल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम) कहते हैं।
2

परिवार नियोजन Family Planning

  • सिद्धान्त: "हम दो हमारे दो"।
  • विवाह की उम्र: लड़का 21 वर्ष, लड़की 18 वर्ष – बाल विवाह की समस्याओं से बचाव और मानसिक परिपक्वता के लिए।
  • सरकार द्वारा छोटे परिवार को प्रोत्साहन।
✘ जनन स्वास्थ्य की मुख्य समस्याएँ
  • अज्ञानता: STD व गर्भनिरोधकों की जानकारी की कमी
  • कम उम्र में विवाह: माता व बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर बुरा असर
  • कन्या भ्रूण हत्या: लिंग परीक्षण के दुरुपयोग से
  • मिथक व रूढ़िवादिता: खुलकर बात न करना
✔ आदर्श गर्भनिरोधक के गुण
  • आसानी से उपलब्ध
  • प्रभावी
  • कोई दुष्प्रभाव नहीं
  • सस्ता या मुफ्त
3

गर्भनिरोध की विधियाँ Contraceptive Methods

गर्भनिरोधकजन्म दर घटाने का सबसे अच्छा और आसानी से स्वीकार्य उपाय।

1. प्राकृतिक विधि

  • आवर्त संयम: ऋतुचक्र के 10वें से 17वें दिन के बीच सहवास से बचना (इसी दौरान अंडोत्सर्ग होता है)।
  • वीर्य स्खलन से पहले शिश्न को योनि से बाहर निकाल लेना, ताकि शुक्राणु गर्भाशय में न पहुँचें।

2. रोध / यांत्रिक विधि (Barrier)

  • कंडोम: लेटेक्स/रबर का बना; अनचाहा गर्भ रोकने के साथ AIDS व अन्य STD से सुरक्षा देने वाली विधि।
  • डायफ्राम, सर्वाइकल कैप, वॉल्ट्स: रबर के उपकरण, जो महिला गर्भाशय ग्रीवा पर लगाती है और शुक्राणु का प्रवेश रोकते हैं। प्रभाव बढ़ाने को शुक्राणुनाशक क्रीम/जेली का उपयोग।

3. गर्भनिरोधक गोलियाँ (Oral Pills)

मासिक चक्र के शुरुआती दिनों में शुरू कर लगातार 21 दिन ली जाती हैं। कार्य:

  1. अंडाशय से अंडा निकलना (अंडोत्सर्ग) रोकना
  2. गर्भाशय की दीवार को ऐसा बनाना कि भ्रूण चिपक न सके
  3. ग्रीवा का श्लेष्म गाढ़ा करना ताकि शुक्राणु अंदर न जा सकें
सहेली (Saheli)दुनिया की पहली गैर-स्टेरॉयडल गर्भनिरोधक गोली, CDRI लखनऊ द्वारा विकसित; सप्ताह में एक बार ली जाती है।

अन्य हार्मोनल तरीके

  • इंजेक्शन: हार्मोन मांसपेशी में; कुछ महीने प्रभावी।
  • इम्प्लांट: माचिस की तीली जैसी छड़ें, ऊपरी बाँह की त्वचा के नीचे; 3–5 वर्ष तक गर्भधारण रोकती हैं।

4. शल्य क्रिया / बंध्याकरण

गर्भनिरोध का सबसे प्रभावशाली और अंतिम तरीका; इसमें युग्मक परिवहन रोककर निषेचन असंभव किया जाता है।

वेसेक्टोमी (पुरुष)ट्यूबेक्टोमी (महिला)
क्या करते हैंशुक्रवाहिका का छोटा भाग काटकर हटाते या धागे से बाँधते हैंडिंबवाहिनी (फैलोपियन ट्यूब) का छोटा भाग काटते या बाँधते हैं
परिणामवीर्य में शुक्राणु नहीं आतेअंडाणु गर्भाशय तक नहीं पहुँचता, शुक्राणु से मिलन नहीं होता

ट्यूबेक्टोमी में अंडोत्सर्ग नहीं रुकता, केवल मार्ग बंद होता है।

5. अंतः गर्भाशयी युक्ति (IUD)

उदाहरण: कॉपर-T (Cu-T)Cu-7Multiload 375। ये गर्भाशय में शुक्राणुओं की गतिशीलता कम करती हैं।

4

सगर्भता का चिकित्सीय समापन (MTP) Medical Termination of Pregnancy

परिभाषागर्भावस्था पूर्ण होने से पहले जानबूझकर/स्वैच्छिक रूप से गर्भ समाप्त करना – MTP या प्रेरित गर्भपात।
कालस्थिति
प्रथम तिमाही (पहले 12 सप्ताह)MTP सबसे सुरक्षित
द्वितीय तिमाही (13–24 सप्ताह)माँ के लिए बहुत जोखिम भरा; दो डॉक्टरों की सलाह अनिवार्य
5

अल्ट्रासोनोग्राफी व एमनियोसेंटेसिस Diagnostic Techniques

अल्ट्रासोनोग्राफी (Sonography / Echography)

  • उच्च आवृत्ति (1–15 MHz) की ध्वनि तरंगों का उपयोग।
  • कोमल ऊतकों व अंगों के अध्ययन, पथरी निदान, स्त्री रोग व प्रसूति, हृदय व मस्तिष्क में उपयोगी।
  • ट्रांसड्यूसर से तरंगें अंग पर डाली जाती हैं; बीच में माध्यम (जेल) जरूरी है, क्योंकि अल्ट्रासाउंड तरंगें निर्वात में नहीं चलतीं।

एमनियोसेंटेसिस (Amniocentesis)

गर्भाशय के ऐम्नियोटिक द्रव की जाँच से भ्रूण का स्वास्थ्य, लिंग और आनुवंशिक संरचना जानी जाती है। गंभीर आनुवंशिक दोष का खतरा हो तो गर्भ समाप्त करने के निर्णय में सहायक।

ध्यान देंइस तकनीक के दुरुपयोग से लिंग परीक्षण कर कन्या भ्रूण हत्या होती है। भारत में भ्रूण का लिंग परीक्षण कानूनन अपराध है।
6

लैंगिक संचरित रोग (STD) Sexually Transmitted Diseases

परिभाषासंक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में असुरक्षित यौन संबंध से फैलने वाले संक्रामक रोग। शुरू में लक्षण स्पष्ट नहीं होते, इसलिए इन्हें Silent Infections कहते हैं। पुराने नाम: गुप्त रोग, VD (Venereal Disease); इन्हें अंतर्राष्ट्रीय रोग भी कहा जाता है। AIDS प्रमुख STD है।
रोगकारकमुख्य लक्षण / तथ्य
गोनोरिया (सुजाक)जीवाणु – Neisseria gonorrhoeae (खोज: ए.एल.एस. निसर)2–10 दिन में लक्षण; पेशाब में जलन-दर्द, पीला/सफेद मवाद, बार्थोलिन ग्रंथि में सूजन; महिलाओं में बंध्यता व अनियमित मासिक चक्र
क्लेमाइडियाजीवाणु – Chlamydia trachomatisगाढ़ा मवाद, मूत्र त्याग में दर्द; ग्रीवा व मूत्र मार्ग में जलन, गर्भाशय में सूजन; सबसे अधिक पाई जाने वाली STD
सिफिलिस (फ्रेंच रोग)जीवाणु – Treponema pallidumअसुरक्षित संबंध व संक्रमित माता से शिशु में; तीन अवस्थाएँ (नीचे)
जेनिटल हर्पीजवायरस – Herpes simplexमूत्र मार्ग से श्वेत स्राव, जलन व दर्द, लसिका ग्रंथियों में सूजन

सिफिलिस की तीन अवस्थाएँ

  • प्राथमिक: शिश्न, योनि व बाह्य जननांगों में बैंगनी दाने / घाव (ulcers)।
  • द्वितीयक: जीभ, गाल व मसूड़ों पर सफेद दाग, हल्का बुखार, भूख न लगना।
  • तृतीय: जीवाणु हृदय, मस्तिष्क व अन्य अंगों में फैलता है; मानसिक असामान्यता, पक्षाघात, शरीर पर मस्से-घाव; दाँतों पर विशेष चिह्न – हटकिन्सन दाँत।

बचाव: रोगी के साथ यौन संबंध न बनाएँ; सुरक्षित व्यवहार अपनाएँ।

7

बंध्यता और सहायक तकनीकें Infertility & ART

बंध्य दंपतिसुरक्षा के बिना यौन संबंध के बाद भी जो दंपति संतान पैदा नहीं कर पाते।

बच्चे पैदा करने की तकनीकें

  • भ्रूण स्थानांतरण (ET): प्रयोगशाला में निषेचित युग्मनज या प्रारंभिक भ्रूण को स्त्री के जनन मार्ग (फैलोपियन ट्यूब/गर्भाशय) में पहुँचाना। जन्मा बच्चा टेस्ट ट्यूब बेबी।
  • ICSI (अंतः कोशिकीय शुक्राणु निक्षेपण): सूक्ष्म सुई से एक सक्रिय शुक्राणु सीधे अंडाणु के कोशिकाद्रव्य में डालना। उपयोग: शुक्राणु संख्या बहुत कम हो, सामान्य टेस्ट ट्यूब बेबी विफल हो, या शुक्राणु वृषण से सीधे निकालने हों।
  • IUI / AI (कृत्रिम वीर्यसेचन): जिन पुरुषों के शुक्राणु कम हों या प्राकृतिक रूप से योनि तक न पहुँचा सकें, उनके वीर्य को कृत्रिम रूप से स्त्री के जनन मार्ग (गर्भाशय) में पहुँचाना।

सरोगेसी (Surrogacy)

इसमें दंपति का भ्रूण किसी अन्य स्त्री (सरोगेट मदर) के गर्भाशय में स्थापित किया जाता है, जो गर्भ धारण कर शिशु को जन्म देती है। यह भी एक सहायक जनन तकनीक (ART) है।

WHO – विश्व स्वास्थ्य संगठन

  • संयुक्त राष्ट्र की विशेष संस्था; अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य की जिम्मेदार।
  • स्थापना: 7 अप्रैल 1948 (विश्व स्वास्थ्य दिवस)।
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; सदस्य देश: 194।
  • भारत 12 जनवरी 1948 को सदस्य बना।
8

एड्स (AIDS) Acquired Immuno Deficiency Syndrome

कारकHIV (Human Immunodeficiency Virus) – रिट्रोवायरस समूह का सदस्य। आनुवंशिक पदार्थ: RNA के दो एकल धागे और रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेज एंजाइम।

संक्रमण की विधियाँ

  • असुरक्षित यौन संबंध
  • दूषित रक्ताधान
  • संक्रमित सुई का साझा उपयोग (नशा, टैटू)
  • माता से शिशु में – अपरा या स्तनपान द्वारा

HIV की क्रियाविधि

मैक्रोफेज व TH कोशिकाओं पर हमला→RNA → वायरल DNA (रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेज)→होस्ट DNA में समावेश→नए वायरस; TH घटने से प्रतिरक्षा खत्म
लक्षण (5–10 वर्ष बाद)
  • लंबे समय तक बुखार व दस्त
  • वजन में अचानक भारी कमी
  • रात में पसीना, अत्यधिक थकान
  • फंगल संक्रमण, टीबी जैसे संक्रमणों का हावी होना
रोकथाम
  • असुरक्षित संबंधों से बचाव
  • डिस्पोजेबल सुइयों का प्रयोग
  • रक्त की जाँच के बाद ही रक्ताधान
  • NACO व WHO के कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता

जाँच व उपचार

  • प्राथमिक जाँच: ELISA; पुष्टि: Western Blot।
  • स्थायी इलाज नहीं; ART (Anti-Retroviral Therapy) से वायरस नियंत्रित कर जीवनकाल बढ़ाया जाता है।
9

महत्वपूर्ण संक्षिप्त नाम Short Names

संक्षेपपूरा नामहिंदी
AIDSAcquired Immuno Deficiency Syndromeएड्स
CDRICentral Drug Research Instituteकेन्द्रीय औषध अनुसंधान संस्थान
MMRMaternal Mortality Rateमातृ मृत्यु दर
IMRInfant Mortality Rateशिशु मृत्यु दर
RCHReproductive and Child Health Care Programmeजनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम
IUDIntra Uterine Devicesअंतः गर्भाशयी युक्ति
MTPMedical Termination of Pregnancyसगर्भता का चिकित्सीय समापन
VDVenereal Diseaseरतिज रोग
RTIReproductive Tract Infectionजनन मार्ग संक्रमण
HIVHuman Immunodeficiency Virusमानव प्रतिरक्षा अपूर्णता विषाणु
PIDPelvic Inflammatory Diseaseश्रोणी-शोथज रोग
ARTAssisted Reproductive Technologiesसहायक जनन प्रौद्योगिकियाँ

⚡ एक नज़र में (Quick Revision)

परिवार नियोजनभारत में 1951 से; अब RCH; "हम दो हमारे दो"।
विवाह की आयुलड़का 21 वर्ष, लड़की 18 वर्ष।
प्राकृतिक विधिचक्र के 10वें–17वें दिन संयम; स्खलन से पहले अलग होना।
रोध विधिकंडोम (STD से भी बचाव), डायफ्राम, सर्वाइकल कैप, वॉल्ट्स + शुक्राणुनाशक जेली।
गोलियाँ21 दिन; अंडोत्सर्ग रोकना, गर्भाशय दीवार बदलना, ग्रीवा श्लेष्म गाढ़ा करना।
सहेलीगैर-स्टेरॉयडल, CDRI लखनऊ, सप्ताह में एक बार।
इम्प्लांटबाँह की त्वचा के नीचे, 3–5 वर्ष।
नसबंदीवेसेक्टोमी (शुक्रवाहिका), ट्यूबेक्टोमी (डिंबवाहिनी)।
IUDCu-T, Cu-7, Multiload 375।
MTP12 सप्ताह तक सुरक्षित; 13–24 सप्ताह में दो डॉक्टर।
सोनोग्राफी1–15 MHz; ट्रांसड्यूसर + माध्यम; निर्वात में तरंगें नहीं चलतीं।
STDगोनोरिया, क्लेमाइडिया, सिफिलिस (हटकिन्सन दाँत), जेनिटल हर्पीज (वायरस)।
ARTET (टेस्ट ट्यूब बेबी), ICSI, IUI/AI, सरोगेसी।
AIDSHIV (रिट्रोवायरस); TH कोशिकाएँ घटती हैं; ELISA → Western Blot; इलाज ART।
WHO7 अप्रैल 1948, जिनेवा, 194 सदस्य; भारत 12 जनवरी 1948।

ℹ️ परीक्षा से पहले अपनी पाठ्यपुस्तक से इन बिंदुओं का एक बार मिलान ज़रूर करें।