← Class 10th Social Science

SECONDARY SCHOOL EXAMINATION – 2027
माध्यमिक परीक्षा – 2027 (वार्षिक / ANNUAL)

MODEL QUESTION PAPER (Practice)  |  सामाजिक विज्ञान / SOCIAL SCIENCE

खण्ड-अ: 100 वस्तुनिष्ठ (कोई 50)  |  खण्ड-ब: व्यक्तिपरकसमय / Time: 3 घंटे 15 मिनटपूर्णांक / Full Marks: 100
यह Gargi Online Institute द्वारा बिहार बोर्ड (BSEB) पैटर्न पर तैयार अभ्यास प्रश्न-पत्र है; यह बोर्ड का आधिकारिक प्रश्न-पत्र नहीं है। This is a practice paper in the BSEB pattern, not an official BSEB paper.
परीक्षार्थियों के लिए निर्देश / Instructions for the candidates:
  1. परीक्षार्थी OMR उत्तर-पत्रक पर अपना प्रश्न पुस्तिका क्रमांक (10 अंकों का) अवश्य लिखें। Candidates must enter the Question Booklet Serial No. (10 digits) in the OMR Answer Sheet.
  2. परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। Answer in your own words as far as practicable.
  3. दाहिनी ओर हाशिये पर दिये गए अंक पूर्णांक निर्दिष्ट करते हैं। Figures in the right-hand margin indicate full marks.
  4. प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। An extra 15 minutes is allotted for reading the questions.
  5. खण्ड-अ में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, किन्हीं 50 के उत्तर दें; प्रत्येक 1 अंक (50 × 1 = 50)। 50 से अधिक उत्तर देने पर प्रथम 50 उत्तरों का ही मूल्यांकन होगा। Answer any 50 of the 100 objective questions; only the first 50 answers will be evaluated.
  6. खण्ड-ब (50 अंक) में लघु उत्तरीय (किन्हीं 10, प्रत्येक 2 अंक), दीर्घ उत्तरीय (किन्हीं 4, प्रत्येक 5 अंक), मानचित्र कार्य (5 अंक) और अनुच्छेद आधारित प्रश्न (5 अंक) हैं। Section-B (50 marks): short answer (any 10), long answer (any 4), map work and a case-study passage.
  7. किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग वर्जित है। Use of any electronic appliance is strictly prohibited.
खण्ड-अ / SECTION-A   वस्तुनिष्ठ प्रश्न / Objective Type Questions

प्रश्न 1 से 100 वस्तुनिष्ठ हैं। किन्हीं 50 के उत्तर दें। प्रत्येक के चार विकल्प हैं, एक सही है। OMR शीट पर सही विकल्प चिह्नित करें।   50 × 1 = 50

1- 'यंग इटली' नामक गुप्त संगठन की स्थापना की

(A) गैरीबाल्डी ने   (B) बिस्मार्क ने   (C) कैवूर ने   (D) ज्युसेपे मेत्सिनी ने

2- जर्मनी के एकीकरण का मुख्य शिल्पी माना जाता है

(A) नेपोलियन को   (B) कैवूर को   (C) मेत्सिनी को   (D) ओटो वॉन बिस्मार्क को

3- इटली के एकीकरण में 'लाल कुर्ती' (रेडशर्ट्स) दल का नेतृत्व किया

(A) कैवूर ने   (B) गैरीबाल्डी ने   (C) मेत्सिनी ने   (D) विक्टर इमैनुएल ने

4- फ्रांसीसी क्रांति हुई

(A) 1815 ई. में   (B) 1776 ई. में   (C) 1789 ई. में   (D) 1848 ई. में

5- असहयोग आंदोलन शुरू हुआ

(A) 1920 ई. में   (B) 1930 ई. में   (C) 1942 ई. में   (D) 1919 ई. में

6- चौरी-चौरा की घटना हुई

(A) 1942 ई. में   (B) 1919 ई. में   (C) 1930 ई. में   (D) 1922 ई. में

7- गांधीजी ने दांडी यात्रा शुरू की

(A) 13 अप्रैल 1919 को   (B) 6 अप्रैल 1930 को   (C) 12 मार्च 1930 को   (D) 9 अगस्त 1942 को

8- जालियाँवाला बाग हत्याकांड हुआ

(A) 26 जनवरी 1930 को   (B) 13 अप्रैल 1919 को   (C) 13 अप्रैल 1930 को   (D) 9 अगस्त 1942 को

9- जालियाँवाला बाग में गोली चलवाने वाला अंग्रेज अधिकारी था

(A) जनरल डायर   (B) डलहौजी   (C) क्लाइव   (D) कर्जन

10- रॉलेट एक्ट पारित हुआ

(A) 1930 ई. में   (B) 1905 ई. में   (C) 1919 ई. में   (D) 1920 ई. में

11- भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ

(A) 1920 ई. में   (B) 1942 ई. में   (C) 1930 ई. में   (D) 1947 ई. में

12- चंपारण सत्याग्रह हुआ

(A) 1917 ई. में   (B) 1930 ई. में   (C) 1920 ई. में   (D) 1942 ई. में

13- चंपारण सत्याग्रह के लिए गांधीजी को बुलाने वाले बिहार के किसान नेता थे

(A) ब्रजकिशोर प्रसाद   (B) कृष्ण सिंह   (C) जयप्रकाश नारायण   (D) राजकुमार शुक्ल

14- 'आनंदमठ' के लेखक हैं

(A) बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय   (B) प्रेमचंद   (C) रवींद्रनाथ टैगोर   (D) शरतचंद्र

15- छापाखाना (प्रिंटिंग प्रेस) का आविष्कारक माना जाता है

(A) मार्कोनी   (B) न्यूटन   (C) जेम्स वॉट   (D) जोहानेस गुटेनबर्ग

16- भाप इंजन का आविष्कार किया

(A) जेम्स हरग्रीव्स ने   (B) जेम्स वॉट ने   (C) रिचर्ड आर्कराइट ने   (D) एडिसन ने

17- स्पिनिंग जेनी का आविष्कार किया

(A) रिचर्ड आर्कराइट ने   (B) जेम्स हरग्रीव्स ने   (C) सैमुअल क्रॉम्पटन ने   (D) जेम्स वॉट ने

18- 'पूना पैक्ट' हुआ

(A) 1942 ई. में   (B) 1920 ई. में   (C) 1919 ई. में   (D) 1932 ई. में

19- पूना पैक्ट किनके बीच हुआ?

(A) नेहरू और जिन्ना   (B) अंबेडकर और पटेल   (C) गांधीजी और नेहरू   (D) गांधीजी और अंबेडकर

20- बंगाल का विभाजन किया गया

(A) 1920 ई. में   (B) 1919 ई. में   (C) 1905 ई. में   (D) 1911 ई. में

21- बंगाल विभाजन के समय भारत के वायसराय थे

(A) लॉर्ड रिपन   (B) लॉर्ड कर्जन   (C) लॉर्ड मिंटो   (D) लॉर्ड डलहौजी

22- भारत में पहली रेलगाड़ी (बंबई से थाणे) चली

(A) 1757 ई. में   (B) 1905 ई. में   (C) 1857 ई. में   (D) 1853 ई. में

23- प्रथम विश्वयुद्ध हुआ

(A) 1914–1918 ई. में   (B) 1905–1910 ई. में   (C) 1920–1925 ई. में   (D) 1939–1945 ई. में

24- 'हिंद स्वराज' पुस्तक के लेखक हैं

(A) जवाहरलाल नेहरू   (B) बाल गंगाधर तिलक   (C) गोपाल कृष्ण गोखले   (D) महात्मा गांधी

25- खिलाफत आंदोलन के नेता थे

(A) लियाकत अली खाँ   (B) मोहम्मद अली जिन्ना   (C) सर सैयद अहमद खाँ   (D) मोहम्मद अली और शौकत अली

26- भारत में सबसे अधिक क्षेत्र में पाई जाने वाली मिट्टी है

(A) जलोढ़ मिट्टी   (B) काली मिट्टी   (C) लैटेराइट मिट्टी   (D) लाल मिट्टी

27- कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मिट्टी है

(A) काली मिट्टी   (B) लाल मिट्टी   (C) जलोढ़ मिट्टी   (D) मरुस्थलीय मिट्टी

28- काली मिट्टी को कहते हैं

(A) रेगुर   (B) बांगर   (C) लैटेराइट   (D) खादर

29- नई जलोढ़ मिट्टी कहलाती है

(A) खादर   (B) रेगुर   (C) लैटेराइट   (D) बांगर

30- गेहूँ किस फसल ऋतु की प्रमुख फसल है?

(A) बागानी   (B) रबी   (C) जायद   (D) खरीफ

31- धान किस फसल ऋतु की प्रमुख फसल है?

(A) खरीफ   (B) रबी   (C) जायद   (D) इनमें से कोई नहीं

32- रबी फसलों की बुआई होती है

(A) मार्च–अप्रैल में   (B) अगस्त–सितंबर में   (C) अक्टूबर–दिसंबर में   (D) जून–जुलाई में

33- भारत में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है

(A) हिमाचल प्रदेश   (B) कर्नाटक   (C) असम   (D) केरल

34- भारत में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है

(A) कर्नाटक   (B) तमिलनाडु   (C) असम   (D) केरल

35- जूट उत्पादन में अग्रणी राज्य है

(A) पश्चिम बंगाल   (B) गुजरात   (C) राजस्थान   (D) पंजाब

36- सर्वोत्तम किस्म का लौह-अयस्क है

(A) हेमेटाइट   (B) मैग्नेटाइट   (C) लिमोनाइट   (D) सिडेराइट

37- भाखड़ा नांगल परियोजना किस नदी पर है?

(A) सतलुज   (B) महानदी   (C) कोसी   (D) दामोदर

38- हीराकुड परियोजना किस नदी पर है?

(A) कृष्णा   (B) महानदी   (C) सतलुज   (D) गंगा

39- दामोदर घाटी परियोजना अमेरिका की किस परियोजना पर आधारित है?

(A) कोलंबिया परियोजना   (B) टेनेसी घाटी परियोजना   (C) हूवर बाँध परियोजना   (D) मिसिसिपी परियोजना

40- टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) स्थित है

(A) राउरकेला में   (B) जमशेदपुर में   (C) बोकारो में   (D) भिलाई में

41- स्वर्णिम चतुर्भुज सुपर एक्सप्रेस-वे जोड़ता है

(A) केवल दिल्ली-मुंबई को   (B) चार बंदरगाहों को   (C) चार महानगरों (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता) को   (D) चार राज्यों को

42- भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है

(A) NH-44   (B) NH-1   (C) NH-2   (D) NH-8

43- रियो डी जनेरियो पृथ्वी सम्मेलन हुआ

(A) 1992 ई. में   (B) 2002 ई. में   (C) 1987 ई. में   (D) 1972 ई. में

44- सतत विकास का तात्पर्य है

(A) भावी पीढ़ी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकास   (B) खनिजों का अधिकतम दोहन   (C) तीव्र जनसंख्या वृद्धि   (D) केवल औद्योगिक विकास

45- झरिया कोयला क्षेत्र स्थित है

(A) झारखंड में   (B) बिहार में   (C) छत्तीसगढ़ में   (D) ओडिशा में

46- मुंबई हाई प्रसिद्ध है

(A) कोयला के लिए   (B) बॉक्साइट के लिए   (C) खनिज तेल के लिए   (D) लौह-अयस्क के लिए

47- भारत का सबसे प्राचीन एवं बड़ा उद्योग माना जाता है

(A) सीमेंट उद्योग   (B) चीनी उद्योग   (C) एल्युमिनियम उद्योग   (D) सूती वस्त्र उद्योग

48- जलोढ़ मिट्टी का निर्माण होता है

(A) ज्वालामुखी के लावा से   (B) पवनों द्वारा बालू जमाने से   (C) नदियों द्वारा लाई गई गाद के निक्षेप से   (D) हिमनदों के पिघलने से

49- निम्नलिखित में कौन-सी नकदी फसल है?

(A) गेहूँ   (B) जौ   (C) कपास   (D) मटर

50- अधिक रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता

(A) स्थिर रहती है   (B) दोगुनी हो जाती है   (C) बढ़ती है   (D) घटती है

51- बेल्जियम की राजधानी है

(A) ब्रसेल्स   (B) पेरिस   (C) एम्सटर्डम   (D) बर्लिन

52- श्रीलंका में बहुसंख्यक समुदाय है

(A) तमिल   (B) बर्गर   (C) सिंहली   (D) मलय

53- बेल्जियम में सत्ता की साझेदारी का एक रूप है

(A) तानाशाही   (B) सामुदायिक सरकार   (C) एकात्मक शासन   (D) राजतंत्र

54- 'लोकतंत्र जनता का, जनता द्वारा और जनता के लिए शासन है' — यह परिभाषा दी

(A) अब्राहम लिंकन ने   (B) रूसो ने   (C) अरस्तू ने   (D) महात्मा गांधी ने

55- भारत में संघ सूची का विषय है

(A) सिंचाई   (B) कृषि   (C) रक्षा   (D) पुलिस

56- राज्य सूची का विषय है

(A) पुलिस   (B) मुद्रा   (C) विदेश मामले   (D) रक्षा

57- समवर्ती सूची का विषय है

(A) पुलिस   (B) शिक्षा   (C) रक्षा   (D) सिंचाई

58- पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा दिया गया

(A) 42वें संविधान संशोधन द्वारा   (B) 44वें संविधान संशोधन द्वारा   (C) 61वें संविधान संशोधन द्वारा   (D) 73वें संविधान संशोधन द्वारा

59- भारत में मतदान की न्यूनतम आयु है

(A) 18 वर्ष   (B) 21 वर्ष   (C) 25 वर्ष   (D) 16 वर्ष

60- भारत में मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की गई

(A) 73वें संविधान संशोधन द्वारा   (B) 44वें संविधान संशोधन द्वारा   (C) 61वें संविधान संशोधन द्वारा   (D) 42वें संविधान संशोधन द्वारा

61- भारत में पहला आम चुनाव हुआ

(A) 1950 ई. में   (B) 1947 ई. में   (C) 1957 ई. में   (D) 1951–52 ई. में

62- लोकसभा का कार्यकाल सामान्यतः होता है

(A) 7 वर्ष   (B) 5 वर्ष   (C) 6 वर्ष   (D) 4 वर्ष

63- भारत में चुनाव कराने वाली संस्था है

(A) संसद   (B) राष्ट्रपति   (C) सर्वोच्च न्यायालय   (D) निर्वाचन आयोग

64- बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक थे

(A) राममनोहर लोहिया   (B) जयप्रकाश नारायण   (C) दीनदयाल उपाध्याय   (D) कांशीराम

65- नेपाल में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का दूसरा जन-आंदोलन हुआ

(A) 2015 ई. में   (B) 2006 ई. में   (C) 1980 ई. में   (D) 1990 ई. में

66- बोलीविया का जल-युद्ध किस विषय पर था?

(A) सीमा के लिए   (B) तेल के लिए   (C) पानी के निजीकरण के विरोध में   (D) धर्म के लिए

67- सूचना का अधिकार अधिनियम पारित हुआ

(A) 2010 ई. में   (B) 2005 ई. में   (C) 1992 ई. में   (D) 1986 ई. में

68- सार्वभौम वयस्क मताधिकार का अर्थ है

(A) केवल पुरुषों को मताधिकार   (B) केवल संपत्तिवानों को मताधिकार   (C) सभी वयस्क नागरिकों को मत देने का अधिकार   (D) केवल शिक्षितों को मताधिकार

69- भारत के संघीय ढाँचे में तीसरे स्तर की सरकार है

(A) केंद्र सरकार   (B) स्थानीय स्वशासन (पंचायत एवं नगरपालिका)   (C) राज्य सरकार   (D) न्यायपालिका

70- ग्राम पंचायत के सभी मतदाताओं की सभा कहलाती है

(A) जिला परिषद   (B) पंचायत समिति   (C) विधानसभा   (D) ग्राम सभा

71- भारत एक ___ देश है

(A) राजतंत्र   (B) धर्मतंत्र   (C) एकदलीय शासन वाला   (D) धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य

72- भारत में भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन का कानून बना

(A) 1947 ई. में   (B) 1950 ई. में   (C) 1956 ई. में   (D) 1962 ई. में

73- राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देता है

(A) निर्वाचन आयोग   (B) राष्ट्रपति   (C) प्रधानमंत्री   (D) संसद

74- 'जेंडर' शब्द का संबंध है

(A) जाति से   (B) धर्म से   (C) स्त्री-पुरुष की सामाजिक भूमिकाओं से   (D) भाषा से

75- मानव विकास सूचकांक प्रकाशित करता है

(A) विश्व बैंक   (B) UNDP   (C) IMF   (D) WTO

76- मानव विकास सूचकांक के प्रमुख घटक हैं

(A) केवल शिक्षा   (B) स्वास्थ्य, शिक्षा और आय   (C) केवल स्वास्थ्य   (D) केवल आय

77- प्रति व्यक्ति आय होती है

(A) कुल आय − कुल जनसंख्या   (B) कुल जनसंख्या ÷ कुल आय   (C) कुल आय ÷ कुल जनसंख्या   (D) कुल आय × कुल जनसंख्या

78- साक्षरता और स्वास्थ्य के मामले में भारत का अग्रणी राज्य माना जाता है

(A) केरल   (B) उत्तर प्रदेश   (C) हरियाणा   (D) बिहार

79- मुद्रा का प्रमुख कार्य है

(A) विनिमय का माध्यम होना   (B) कर लगाना   (C) वस्तु-विनिमय करना   (D) ऋण लेना

80- वस्तु-विनिमय प्रणाली की मुख्य कठिनाई है

(A) मुद्रा की अधिकता   (B) कर   (C) आवश्यकताओं के दोहरे संयोग का अभाव   (D) ब्याज

81- भारत में करेंसी नोट जारी करता है

(A) नाबार्ड   (B) भारतीय रिज़र्व बैंक   (C) वित्त मंत्रालय   (D) भारतीय स्टेट बैंक

82- औपचारिक क्षेत्र के ऋण का स्रोत है

(A) साहूकार   (B) व्यापारी   (C) रिश्तेदार   (D) बैंक

83- अनौपचारिक ऋण का स्रोत है

(A) भारतीय रिज़र्व बैंक   (B) सहकारी बैंक   (C) स्टेट बैंक   (D) साहूकार

84- ग्रामीण बैंक (माइक्रो-क्रेडिट) की शुरुआत की

(A) मनमोहन सिंह ने   (B) मोहम्मद यूनुस ने   (C) अमर्त्य सेन ने   (D) रघुराम राजन ने

85- स्वयं सहायता समूह (SHG) का उद्देश्य है

(A) कर संग्रह   (B) छोटी बचत एवं ऋण द्वारा सदस्यों की सहायता   (C) विदेशी निवेश   (D) बड़े उद्योग लगाना

86- बहुराष्ट्रीय कंपनी वह है जो

(A) केवल एक देश में काम करती है   (B) एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण रखती है   (C) केवल कृषि करती है   (D) केवल सरकारी होती है

87- विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना हुई

(A) 1995 ई. में   (B) 1947 ई. में   (C) 2005 ई. में   (D) 1991 ई. में

88- भारत में नई आर्थिक नीति (उदारीकरण) लागू हुई

(A) 1947 ई. में   (B) 2005 ई. में   (C) 1991 ई. में   (D) 1980 ई. में

89- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को अंग्रेज़ी में कहते हैं

(A) FDI   (B) WTO   (C) FII   (D) GDP

90- उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित हुआ

(A) 2005 ई. में   (B) 1986 ई. में   (C) 1991 ई. में   (D) 1975 ई. में

91- राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है

(A) 15 मार्च को   (B) 24 दिसंबर को   (C) 5 जून को   (D) 26 जनवरी को

92- विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है

(A) 24 दिसंबर को   (B) 15 मार्च को   (C) 1 मई को   (D) 5 सितंबर को

93- कृषि उत्पादों की गुणवत्ता का प्रमाण-चिह्न है

(A) एगमार्क   (B) हॉलमार्क   (C) ISI मार्क   (D) FSSAI

94- सोने के आभूषणों की शुद्धता का प्रमाण-चिह्न है

(A) हॉलमार्क   (B) FPO मार्क   (C) एगमार्क   (D) ISI मार्क

95- औद्योगिक उत्पादों के लिए गुणवत्ता चिह्न है

(A) ISI मार्क   (B) एगमार्क   (C) FPO मार्क   (D) हॉलमार्क

96- कृषि किस क्षेत्रक के अंतर्गत आती है?

(A) द्वितीयक क्षेत्रक   (B) प्राथमिक क्षेत्रक   (C) इनमें से कोई नहीं   (D) तृतीयक क्षेत्रक

97- विनिर्माण (उद्योग) किस क्षेत्रक के अंतर्गत आता है?

(A) प्राथमिक क्षेत्रक   (B) तृतीयक क्षेत्रक   (C) इनमें से कोई नहीं   (D) द्वितीयक क्षेत्रक

98- बैंक, परिवहन और शिक्षा किस क्षेत्रक में आते हैं?

(A) इनमें से कोई नहीं   (B) द्वितीयक क्षेत्रक   (C) प्राथमिक क्षेत्रक   (D) तृतीयक क्षेत्रक

99- GDP का पूरा नाम है

(A) सकल राष्ट्रीय उत्पाद   (B) प्रति व्यक्ति आय   (C) शुद्ध घरेलू उत्पाद   (D) सकल घरेलू उत्पाद

100- सेवा क्षेत्रक को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

(A) द्वितीयक क्षेत्रक   (B) तृतीयक क्षेत्रक   (C) प्राथमिक क्षेत्रक   (D) कृषि क्षेत्रक

खण्ड-ब / SECTION-B   (50 अंक)
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions

प्रश्न 1 से 15 लघु उत्तरीय हैं। किन्हीं 10 के उत्तर दें। प्रत्येक 2 अंक। 10 × 2 = 20

1- राष्ट्रवाद से आप क्या समझते हैं? 2

2- रॉलेट एक्ट क्या था? 2

3- औद्योगिक क्रांति से आप क्या समझते हैं? 2

4- संसाधन किसे कहते हैं? 2

5- रबी तथा खरीफ फसल में अंतर स्पष्ट कीजिए। 2

6- जल-संरक्षण क्यों आवश्यक है? दो कारण लिखिए। 2

7- सत्ता की साझेदारी क्यों आवश्यक है? दो कारण लिखिए। 2

8- संघवाद किसे कहते हैं? 2

9- राजनीतिक दल किसे कहते हैं? 2

10- मानव विकास सूचकांक क्या है? 2

11- मुद्रा के किन्हीं दो कार्यों को लिखिए। 2

12- उपभोक्ता के किन्हीं दो अधिकारों को लिखिए। 2

13- वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं? 2

14- ISI मार्क क्या है? यह किस बात का प्रमाण है? 2

15- बहुराष्ट्रीय कंपनी किसे कहते हैं? 2

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Questions

प्रश्न 16 से 21 दीर्घ उत्तरीय हैं। किन्हीं 4 के उत्तर दें। प्रत्येक 5 अंक। 4 × 5 = 20

16- सविनय अवज्ञा आंदोलन के कारण एवं प्रभावों का वर्णन कीजिए। 5

17- जर्मनी के एकीकरण में बिस्मार्क की भूमिका का वर्णन कीजिए। 5

18- भारत में जलोढ़ मिट्टी की विशेषताओं एवं वितरण का वर्णन कीजिए। 5

19- संघवाद की प्रमुख विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए। 5

20- ऋण के औपचारिक एवं अनौपचारिक स्रोतों में अंतर स्पष्ट कीजिए। 5

21- उपभोक्ता जागरूकता क्यों आवश्यक है? उपभोक्ता आंदोलन पर टिप्पणी कीजिए। 5

मानचित्र कार्य / Map Work   (5)

22- भारत के रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच को दर्शाइए: (i) दांडी (ii) अमृतसर (जालियाँवाला बाग) (iii) चंपारण (iv) जमशेदपुर (v) भाखड़ा नांगल परियोजना (vi) मुंबई हाई (vii) झरिया कोयला क्षेत्र। 5

अनुच्छेद आधारित प्रश्न / Case Study   (5 × 1 = 5)

प्रश्न 23: निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

रमेश ने बाज़ार से एक बिजली का पंखा खरीदा। दुकानदार ने उसे बिल नहीं दिया और कहा कि पंखे पर ISI मार्क लगा है। घर आकर पंखा चलाने पर वह खराब निकला। दुकानदार ने पंखा बदलने से इनकार कर दिया।

(i) रमेश को खरीदते समय दुकानदार से किस चीज़ की माँग करनी चाहिए थी?  (ii) ISI मार्क किस बात का प्रमाण है?  (iii) रमेश किस अधिनियम के अंतर्गत शिकायत कर सकता है?  (iv) वह किस मंच पर शिकायत कर सकता है?  (v) यह उपभोक्ता के किस अधिकार का उल्लंघन है?

उत्तर कुंजी (Answer Key – खण्ड-अ तथा खण्ड-ब के वस्तुनिष्ठ अंश)
1D2D3B4C5A6D7C8B9A10C
11B12A13D14A15D16B17B18D19D20C
21B22D23A24D25D26A27A28A29A30B
31A32C33C34A35A36B37A38B39B40B
41C42A43A44A45A46C47D48C49C50D
51A52C53B54A55C56A57B58D59A60C
61D62B63D64D65B66C67B68C69B70D
71D72C73A74C75B76B77C78A79A80C
81B82D83D84B85B86B87A88C89A90B
91B92B93A94A95A96B97D98D99D100B

प्रश्न 23: (i) बिल/रसीद की (ii) वस्तु की गुणवत्ता (मानक) का, विशेषकर औद्योगिक उत्पादों के (iii) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (iv) उपभोक्ता फोरम/उपभोक्ता आयोग (v) सुरक्षा का अधिकार तथा निवारण (क्षतिपूर्ति) का अधिकार।

पहले स्वयं हल करें, फिर मिलान करें। Attempt first, then check.