सामग्री सुरक्षित है!

सुरक्षा कारणों से स्क्रीनशॉट लेना एवं कॉपी करना वर्जित है।

CHAPTER – 02 · द्वितीयः पाठः

पाटलिपुत्रवैभवम्

(पाटलिपुत्र का वैभव) — कक्षा 10वीं संस्कृत, पीयूषम् (भाग-2)

2 श्लोक 14 गद्यांश लगभग 8 मिनट

पाठ परिचय

'पाटलिपुत्रवैभवम्' पाठ में बिहार की राजधानी पटना के प्राचीन महत्व का वर्णन किया गया है। इस पाठ के माध्यम से लेखक ने पटना की ऐतिहासिक परंपरा से आधुनिक राजधानी के प्रसिद्ध स्थलों का वर्णन किया है। यह पाठ दर्शाता है कि पाटलिपुत्र न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है, बल्कि आज भी सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से इसका विशेष स्थान है।

पढ़ने का तरीका:

टिप: "केवल संस्कृत" चुनकर पहले खुद अनुवाद करने की कोशिश कीजिए, फिर "संस्कृत + हिंदी" में मिलान कीजिए।

1

पटना का परिचय

सार: पटना (पाटलिपुत्र) 2500 वर्ष पुराना है और धार्मिक, राजनीतिक व औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
बिहारराज्यस्य राजधानीनगरं पाटलिपुत्रं सर्वेषु कालेषु महत्वमधारयत्। अस्येतिहासः सार्धसहस्रद्वयवर्षपरिमितः वर्तते। अत्र धार्मिकक्षेत्रं राजनीतिक्षेत्रम् उद्योगक्षेत्रं च विशेषेण ध्यानाकर्षकम्।
अनुवाद: बिहार राज्य की राजधानी पटना नगर सभी समयों में महत्वशाली रहा है। इसका इतिहास 2500 वर्षों का है। यहाँ धार्मिक स्थान, राजनीतिक स्थान और औद्योगिक स्थान विशेष रूप से आकर्षक हैं।
वैदेशिकाः यात्रिणः मेगास्थनीज-फाह्यान-हुयेनसांग-इत्सिंगप्रभृतयः पाटलीपुत्रस्य वर्णनं स्व-स्व संस्मरणग्रन्थेषु चक्रुः । पाठेऽस्मिन् पाटलिपुत्रवैभवस्य सामान्यः परिचयो वर्तते।
अनुवाद: विदेशी यात्री मेगास्थनीज, फाह्यान, ह्वेनसांग तथा इत्सिंग आदि ने पटना का वर्णन अपने-अपने ग्रंथों में किया है। इस पाठ में पाटलिपुत्र के वैभव का सामान्य परिचय है।
2

इतिहास: पाटलि ग्राम से पाटलिपुत्र

सार: बुद्ध के समय का पाटलि ग्राम मौर्य काल में पाटलिपुत्र बना और अशोक के समय और समृद्ध हुआ।
प्राचिनेषु भारतियेषु नगरेष्वन्यतमं पाटलिपुत्रमनुगङ्गं वसद्विचित्रं महानगरं बभूव । तद्विषये दामोदरगुप्तो नाम कविः कुट्टनीमताख्ये काव्य कथयति-
अनुवाद: प्राचीन भारतीय नगरों में अग्रणी पटना गंगा किनारे बसा विचित्र महानगर है। इसके विषय में दामोदर गुप्त नामक कवि ने 'कुट्टनीमताख्य' काव्य में कहा है कि-
अस्ति महीतलतिलकं सरस्वतीकुलगृहं महानगरम् ।
नाम्ना पाटलिपुत्रं परिभूतपुरन्दरस्थानम् ।।
अर्थ: पृथ्वी पर पाटलिपुत्र नामक नगर शिक्षा और वैभव की दृष्टि से अतिगौरवशाली इन्द्रलोक के समान है।
इतिहासे श्रुयते यत् गंगायास्तीरे बुध्दकाले पाटलिग्रामः स्थितः आसीत् । यत्र च भगवान बुध्दः बहुकृत्वः समागतः । तेन कथितमासीत् यद् ग्रामोऽयं महानगरं भविष्यति किन्तु कलहस्य अग्निदाहस्य जलपूरस्य च भयात् सर्वदाक्रान्तं भविष्यति ।
अनुवाद: इतिहास में सुना जाता है कि भगवान बुद्ध के समय गंगा नदी के तट पर पाटलि नामक ग्राम स्थित था और भगवान बुद्ध कई बार यहाँ आए थे। उनके द्वारा कहा गया था कि यह गाँव महानगर होगा, लेकिन लड़ाई-झगड़ा, अगलगी और बाढ़ के भय से हमेशा घिरा रहेगा।
कालान्तरेण पाटलिग्रामः एव पाटलिपुत्रमिति कथितः । चन्द्रगुप्तमौर्यस्य काले अस्य नगरस्य शोभा रक्षाव्यवस्था च अत्युत्कृष्टासीदिति यूनानराजदूतः मेगास्थनीजः स्वसंस्मरणेषु निरूपयति । अस्य नगरस्य वैभवं प्रियदर्शिनः अशोकस्य समये सुतरां समृध्दम् ।
अनुवाद: बाद में यही पाटलि ग्राम पाटलिपुत्र नगर के रूप में प्रसिद्ध हुआ। चंद्रगुप्त मौर्य के समय इस नगर की शोभा तथा रक्षा व्यवस्था अति उत्तम थी, जिसका वर्णन यूनानी राजदूत मेगास्थनीज ने अपनी आत्मकथा में लिखा है। इस नगर की संपन्नता अशोक के समय में और अधिक थी।
3

विद्या की परंपरा और नाम

सार: पाटलिपुत्र विद्या का केंद्र रहा; इसके अन्य नाम पुष्पपुर/कुसुमपुर भी मिलते हैं और यहाँ कौमुदी महोत्सव मनाया जाता था।
बहुकालं पाटलिपुत्रस्य प्राचीना सरस्वतीपरम्परा प्रावर्तत इति राजशेखरः स्वकाव्यमीमांसा-नामके कविशिक्षाप्रमुखे ग्रन्थे सादरं स्मरति।
अनुवाद: बहुत समय तक पाटलिपुत्र की प्राचीन शिक्षा-परंपरा चलती रही। यह राजशेखर नामक कवि ने अपने 'काव्यमीमांसा' नामक ग्रंथ में आदरपूर्वक वर्णन किया है।
अत्रोपवर्षवर्षाविह पाणिनिपिङ्गलाविह व्याडिः ।
वररूचिपतञ्जलि इह परीक्षिताः ख्यातिमुपजग्मुः ।।
अर्थ: यहाँ वर्ष, उपवर्ष, पाणिनि, पिंगल, व्याडि, वररुचि और पतंजलि आदि विद्वानों ने ज्ञान का विस्तार किया और ख्याति प्राप्त की।
कतिपयेषु प्राचीनसंस्कृतग्रन्थेषु पुराणादिषु पाटलिपुत्रस्य नातान्तरं पुष्पपुरं कुसुमपुरं वा प्राप्यते । अनेन ज्ञायते यत् नगरस्यास्य समीपे पुष्पाणां बहुमुत्पादनं भवति स्म।
अनुवाद: कुछ प्राचीन ग्रंथों तथा पुराणों में पाटलिपुत्र का दूसरा नाम पुष्पपुर या कुसुमपुर भी देखने को मिलता है। इससे पता चलता है कि नगर के समीप फूलों का उत्पादन अधिक होता था।
पाटलिपुत्रमिति शब्दोपि पाटलपुष्पाणां पु पुत्तलिकारचनामाश्रित्य प्रचलितः । शरतकाले नगरेस्मिन् कौमुदीमहोत्सवः इति महान् समारोहः गुप्तवंशशासनकाले अतीव प्रचलितः । तत्र सर्वे जनाः आनन्दमग्नाः अभूवन् । सम्प्रति दुर्गापूजावसरे तादृशः एव समारोहः दृश्यते।
अनुवाद: पाटलिपुत्र शब्द भी गुलाब के फूलों (पाटल पुष्प) के नाम का आश्रय लेकर रखा गया, ऐसा पुत्तलिका रचना में वर्णित है। गुप्त वंश के शासनकाल में इस नगर में शरद ऋतु में 'कौमुदी महोत्सव' अति प्रचलित था। उस अवसर पर सभी लोग प्रसन्न रहते थे। वर्तमान समय में दुर्गापूजा के अवसर पर वैसा ही दृश्य देखने को मिलता है।
4

मध्यकाल और 'पटना' नाम

सार: मध्यकाल में पिछड़ने के बाद मुगल और अंग्रेज काल में विकास हुआ; 'पटना' नाम 'पत्तन' शब्द से बना।
कालचक्रवशाद् यद्यपि मध्यकाले पाटलिपुत्रं वर्षसहस्रपरिमितं जीर्णत्रामन्वभूत्। तस्य संकेतः अनेकेषु साहित्यग्रन्थेषू मुद्राराक्षसादिषू लभ्यते । मुगलवंशकाले अस्य नगरस्य समुध्दारो जातः । आंग्लशासनकाले च पाटलिपुत्रस्य सुतरां विकासो जातः ।
अनुवाद: समय परिवर्तन के कारण मध्यकाल में पाटलिपुत्र हजार वर्षों तक पिछड़ा रहा। इसकी जानकारी अनेक साहित्य ग्रंथों एवं 'मुद्राराक्षस' नाटक में मिलती है। मुगल शासनकाल में इस नगर का विकास हुआ तथा अंग्रेज शासनकाल में इस नगर का काफी विकास हुआ।
नगरमिदं मध्यकाले एव पटनेति नाम्ना प्रसिध्दिमगात् । अयं च शब्दः पत्तनमिति शब्दात् निर्गतः । नगरस्य पालिका देवी पटनदेवीति अद्यापि पूज्यते ।
अनुवाद: यह नगर मध्यकाल में ही 'पटना' नाम से प्रसिद्ध हुआ और यह शब्द 'पत्तन' शब्द से निकला है। नगर का पालन और रक्षा करने वाली पटनदेवी आज भी पूजी जाती हैं।
5

आज का पटना

सार: आज पटना बिहार की राजधानी है, जहाँ गोलघर, संग्रहालय, गुरुद्वारा जैसे अनेक दर्शनीय स्थल हैं।
सम्प्रति पाटलिपुत्रम् (पटना नाम नगरम्) अति विशालं वर्तते बिहारस्य राजधानी चास्ति । अनुदिनं नगरस्य विस्तारः भवति । अस्योत्तरस्यां दिशि गंगा नदी प्रवहति । तस्या उपरि गाँधीसेतुर्नाम एशियामहादेशस्य दीर्घतमः सेतुः किञ्च रेलयानसेतुरपि निर्मीयमानो वर्तते।
अनुवाद: इस समय पाटलिपुत्र अर्थात पटना नामक नगर अति विशाल बिहार राज्य की राजधानी है। दिन-प्रतिदिन इसका विस्तार हो रहा है। इस नगर की उत्तर दिशा में गंगा नदी बहती है। इसके ऊपर एशिया महाद्वीप का सबसे लंबा पुल 'गांधी सेतु' बना हुआ है और रेल पुल का निर्माण हो रहा है।
नगरेस्मिन् उत्कृष्टः संग्रहालयः, उच्चन्यायालयः, सचिवालयः, गोलगृहम्, तारामण्डलम्, जैविकोद्यानम्, मौर्यकालिकः अवशेषः, महावीरमन्दिरम्-इत्येते दर्शनीयाः सन्ति ।
अनुवाद: इस नगर में उत्कृष्ट संग्रहालय, उच्च न्यायालय, सचिवालय, गोलघर, तारामंडल, जैविक उद्यान, मौर्यकालिक अवशेष और महावीर मंदिर आदि दर्शनीय स्थल हैं।
प्राचीनपटनानगरे सिखसम्प्रदायस्य पूजनीयं स्थलं दशमगुरोः गोविन्दसिंहस्य जन्मस्थानं गुरूद्वारेति नाम्ना प्रसिद्धं वर्तते । तत्र देशस्यास्य तीर्थयात्रिणः दर्शनार्थमायन्ति ।
अनुवाद: प्राचीन पटना नगर में सिख संप्रदाय के पूजनीय स्थल, 10वें गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मस्थान 'गुरुद्वारा' के नाम से प्रसिद्ध है। यहाँ देश के विभिन्न क्षेत्रों से तीर्थयात्री दर्शन के लिए आते हैं।
एवं पाटलिपुत्रं प्राचीनकालात् अद्यावधि विभिन्नेषु क्षेत्रेषु वैभवं धारयति सर्वं च संकलितरूपेण संग्रहालये दर्शनीयमिति । पर्यटनमानचित्रे नगरमिदं महत्त्वपूर्णम् ।
अनुवाद: इस प्रकार पाटलिपुत्र प्राचीन काल से आज तक विभिन्न क्षेत्रों में वैभव धारण किए हुए है और संग्रहालय के समान दर्शनीय है। पर्यटन के मानचित्र पर यह नगर अति महत्वपूर्ण है।

एक नज़र में (Quick Revision)

इतिहासपटना का इतिहास लगभग 2500 वर्ष पुराना है।
विदेशी यात्रीमेगास्थनीज, फाह्यान, ह्वेनसांग और इत्सिंग ने पाटलिपुत्र का वर्णन किया।
कवि और काव्यदामोदर गुप्त ने 'कुट्टनीमताख्य' काव्य में पाटलिपुत्र का वर्णन किया।
आरंभबुद्ध के समय गंगा तट पर पाटलि नामक ग्राम था; बुद्ध कई बार वहाँ आए।
मौर्य कालचंद्रगुप्त मौर्य के समय नगर की शोभा और रक्षा-व्यवस्था उत्तम थी (मेगास्थनीज); अशोक के समय और अधिक संपन्नता।
शिक्षा-परंपराराजशेखर ने 'काव्यमीमांसा' में इसकी आदरपूर्वक चर्चा की; वर्ष, उपवर्ष, पाणिनि, पिंगल, व्याडि, वररुचि और पतंजलि जैसे विद्वान यहाँ ख्यात हुए।
अन्य नामपुष्पपुर और कुसुमपुर (नगर के समीप फूलों का अधिक उत्पादन)।
उत्सवगुप्त काल में शरद ऋतु का 'कौमुदी महोत्सव'; आज वैसा ही दृश्य दुर्गापूजा में।
मध्यकाल से आगेमध्यकाल में पिछड़ा (संकेत: 'मुद्राराक्षस'); मुगल काल में समुद्धार; अंग्रेज काल में काफी विकास।
'पटना' नाममध्यकाल में 'पटना' नाम प्रसिद्ध हुआ, जो 'पत्तन' शब्द से निकला; नगर की पालिका देवी पटनदेवी आज भी पूजी जाती हैं।
गांधी सेतुपाठ के अनुसार गंगा पर बना 'गांधी सेतु' एशिया महाद्वीप का सबसे लंबा पुल है; रेल पुल का निर्माण हो रहा है।
दर्शनीय स्थलसंग्रहालय, उच्च न्यायालय, सचिवालय, गोलघर, तारामंडल, जैविक उद्यान, मौर्यकालिक अवशेष और महावीर मंदिर।
गुरुद्वारादसवें गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मस्थान, जहाँ देश भर से तीर्थयात्री आते हैं।

याद रखें: ये सभी बिंदु पाठ के आधार पर हैं। परीक्षा से पहले इन्हें एक बार ज़रूर दोहराइए।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत - पाटलिपुत्रवैभवम् अध्ययन सामग्री

यह पेज बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत की पुस्तक पीयूषम् (भाग-2) के पाठ-2 पाटलिपुत्रवैभवम् के लिए बनाया गया है, जो हमारे अपने शहर पटना (पाटलिपुत्र) के इतिहास और वैभव के बारे में है। यहाँ पूरे पाठ का संस्कृत मूल, हिंदी अनुवाद और Quick Revision दिया गया है।

Gargi Online Institute (पटना, बिहार) का यह पोर्टल पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, आरा सहित बिहार के किसी भी जिले का विद्यार्थी इसे मोबाइल या कंप्यूटर पर पढ़ सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

पाटलिपुत्रवैभवम् पाठ किस पुस्तक और किस कक्षा में है?

पाटलिपुत्रवैभवम् बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत की पुस्तक पीयूषम् (भाग-2) का द्वितीयः पाठः (अध्याय 2) है।

पाटलिपुत्रवैभवम् पाठ किस बारे में है?

इस पाठ में बिहार की राजधानी पटना (पाटलिपुत्र) के प्राचीन इतिहास, उसके नामों, विद्या-परंपरा और आज के प्रसिद्ध स्थलों का वर्णन है।

पाठ के अनुसार पटना का इतिहास कितना पुराना है और किन विदेशी यात्रियों ने इसका वर्णन किया?

पाठ के अनुसार पटना का इतिहास लगभग 2500 वर्ष पुराना है। मेगास्थनीज, फाह्यान, ह्वेनसांग और इत्सिंग जैसे विदेशी यात्रियों ने अपने ग्रंथों में पाटलिपुत्र का वर्णन किया है।

पाटलिपुत्र का नाम 'पटना' कैसे पड़ा और इसके अन्य नाम क्या हैं?

पाठ के अनुसार बुद्ध के समय यहाँ पाटलि नामक ग्राम था, जो बाद में पाटलिपुत्र कहलाया। मध्यकाल में यह 'पटना' नाम से प्रसिद्ध हुआ, जो 'पत्तन' शब्द से निकला है। प्राचीन ग्रंथों में इसके अन्य नाम पुष्पपुर और कुसुमपुर भी मिलते हैं।

पाठ में पटना के कौन-कौन से दर्शनीय स्थल बताए गए हैं?

पाठ में संग्रहालय, उच्च न्यायालय, सचिवालय, गोलघर, तारामंडल, जैविक उद्यान, मौर्यकालिक अवशेष, महावीर मंदिर और गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मस्थान गुरुद्वारा बताए गए हैं।

अंतिम अपडेट:

वापस जाएं (Go Back)