CHAPTER – 01 · प्रथमः पाठः

मङ्गलम्

(मंगलाचरण) — कक्षा 10वीं संस्कृत, पीयूषम् (भाग-2)

5 मंत्र 4 उपनिषद् 9 प्रश्न-उत्तर
पाठ पढ़ने का तरीका:

टिप: "केवल संस्कृत" चुनकर पहले खुद अर्थ समझने की कोशिश कीजिए, फिर "संस्कृत + हिंदी" में मिलान कीजिए।

1

पाठ परिचय: उपनिषद् और मङ्गलम्

सार: इस पाठ में चार उपनिषदों से पाँच मंत्र संकलित हैं, जो मंगलाचरण के रूप में पढ़े जाते हैं।
इस पाठ में पाँच मंत्र क्रमशः ईशावास्य, कठ, मुण्डक तथा श्वेताश्वतर नामक उपनिषदों से संकलित हैं। ये मंगलाचरण के रूप में पठनीय हैं। उपनिषदों का महत्व वैदिक साहित्य में शुद्ध आध्यात्मिक ग्रन्थों के रूप में है।
इन्हें पढ़ने से परम सत्य (मुख्य शक्ति अर्थात् ईश्वर) के प्रति आदरपूर्ण आस्था या विश्वास उत्पन्न होता है, सत्य की खोज की ओर मन का झुकाव होता है तथा आध्यात्मिक खोज की उत्सुकता होती है। उपनिषद ग्रन्थ विभिन्न वेदों से संबद्ध हैं।
उपनिषदः वैदिकवाङ्मयस्य अन्तिमे भागे दर्शनशास्त्रस्य परमात्मनः महिमा प्रधानतया गीयते। तेन परमात्मना जगत् व्याप्तमनुशासितं चास्ति। स एव सर्वेषां तपसां परमं लक्ष्यम्। अस्मिन् पाठे परमात्मपरा उपनिषदां पद्यात्मकाः पंच मंत्राः संकलिताः सन्ति।
अर्थ: उपनिषद वैदिक साहित्य के अंतिम भाग में दार्शनिक सिद्धांत को प्रकट करते हैं। सब जगह श्रेष्ठ पुरुष (परमात्मा) की महिमा का प्रधान रूप से गायन हुआ है। जिस परमात्मा से सारा संसार परिपूर्ण और अनुशासित है। सबकी तपस्या का लक्ष्य उसी को प्राप्त करना है। इस पाठ में परमात्मा की प्राप्ति के लिए उपनिषद के पाँच मंत्र श्लोक के रूप में संकलित हैं।
2

मंत्र 1 ईशावास्य उपनिषद्

सार: सांसारिक मोह-माया सत्य को ढके रहती है; भक्त प्रभु से वह आवरण हटाने की प्रार्थना करता है।
हिरण्मयेन पात्रेण सत्यस्यापिहितं मुखम्।
तत्त्वं पूषन्नपावृणु सत्यधर्माय दृष्टये॥
अर्थ: हे प्रभु! सत्य का मुख सोने जैसे आवरण से ढका हुआ है। सत्य धर्म की प्राप्ति के लिए उस आवरण को हटा दें।
व्याख्या: प्रस्तुत श्लोक ईशावास्य उपनिषद् से संकलित तथा 'मङ्गलम्' पाठ से उद्धृत है। इसमें सत्य के विषय में कहा गया है कि सांसारिक मोह-माया के कारण विद्वान भी उस सत्य की प्राप्ति नहीं कर पाते हैं, क्योंकि सांसारिक चकाचौंध में वह सत्य इस प्रकार ढक जाता है कि मनुष्य जीवन भर अनावश्यक भटकता रहता है। इसलिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि हे प्रभु! उस माया से मन को हटा दो ताकि परमपिता परमेश्वर को प्राप्त कर सके।
3

मंत्र 2 कठ उपनिषद्

सार: आत्मा हृदयरूपी गुफा में अणु से भी सूक्ष्म और महान से भी महान रूप में विद्यमान है।
अणोरणीयान् महतो महीयान्
आत्मास्य जन्तोर्निहितो गुहायाम्।
तमक्रतुः पश्यति वीतशोको
धातुप्रसादान्महिमानमात्मनः॥
अर्थ: मनुष्य के हृदयरूपी गुफा में अणु से भी छोटा और महान से महान आत्मा विद्यमान है। विद्वान शोक रहित होकर उस श्रेष्ठ परमात्मा को देखता है।
व्याख्या: प्रस्तुत श्लोक 'कठ' उपनिषद् से संकलित तथा 'मङ्गलम्' पाठ से उद्धृत है। इसमें आत्मा के स्वरूप तथा निवास के विषय में बताया गया है। विद्वानों का कहना है कि आत्मा मनुष्य के हृदय में सूक्ष्म से भी सूक्ष्म तथा महान से भी महान रूप में विद्यमान है। जब जीव सांसारिक मोह-माया का त्यागकर हृदय में स्थित आत्मा से साक्षात्कार करता है, तब उसकी आत्मा महान परमात्मा में मिल जाती है और जीव सारे सांसारिक बंधनों से मुक्त हो जाता है। इसलिए भक्त प्रार्थना करता है कि हे प्रभु! हमें उस अलौकिक (पवित्र) प्रकाश से आलोकित करो कि हम शोकरहित होकर अपने-आप को उस महान परमात्मा में एकाकार कर सकें।
4

मंत्र 3 मुण्डक उपनिषद्

सार: सत्य की ही जीत होती है, असत्य की नहीं; सत्य के मार्ग से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है।
सत्यमेव जयते नानृतं
सत्येन पन्था विततो देवयानः।
येनाक्रमन्त्यृषयो ह्याप्तकामा
यत्र तत् सत्यस्य परं निधानम्॥
अर्थ: सत्य की ही जीत होती है, झूठ की नहीं। सत्य से ही देवलोक का रास्ता प्राप्त होता है। ऋषिलोग देवलोक को प्राप्त करने के लिए उस सत्य को प्राप्त करते हैं, जहाँ सत्य का भण्डार है।
व्याख्या: प्रस्तुत श्लोक 'मुण्डक' उपनिषद् से संकलित तथा 'मङ्गलम्' पाठ से उद्धृत है। इसमें सत्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया है। ऋषियों का संदेश है कि संसार में सत्य की ही जीत होती है, असत्य या झूठ की नहीं। तात्पर्य यह कि ईश्वर की प्राप्ति सत्य की आराधना से होती है, न कि सांसारिक विषय-वासनाओं में डूबे रहने से। संसार माया है तथा ईश्वर सत्य है। अतः जीव जब तक उस सत्य मार्ग का अनुसरण नहीं करता है, तब तक वह सांसारिक मोह-माया में जकड़ा रहता है। इसलिए उस सत्य की प्राप्ति के लिए जीव को सांसारिक मोह-माया से दूर रहने के भाव से कर्म करना चाहिए, क्योंकि सिर्फ ईश्वर ही सत्य है, इसके अतिरिक्त सबकुछ असत्य है।
5

मंत्र 4 मुण्डक उपनिषद्

सार: जैसे नदियाँ नाम-रूप त्यागकर समुद्र में मिलती हैं, वैसे ज्ञानी जीव परमात्मा में विलीन हो जाता है।
यथा नद्यः स्यन्दमानाः समुद्रे-
ऽस्तं गच्छन्ति नामरूपे विहाय।
तथा विद्वान् नामरूपाद् विमुक्तः
परात्परं पुरुषमुपैति दिव्यम्॥
अर्थ: जिस प्रकार नदियाँ बहती हुई अपने नाम और रूप को त्यागकर समुद्र में मिल जाती हैं, उसी प्रकार विद्वान अपने नाम और रूप को त्यागकर परमपिता परमेश्वर को प्राप्त करते हैं।
व्याख्या: प्रस्तुत श्लोक 'मुण्डक' उपनिषद् से संकलित तथा 'मङ्गलम्' पाठ से उद्धृत है। इसमें जीव और आत्मा के बीच संबंध का विवेचन किया गया है। ऋषियों का कहना है कि जिस प्रकार बहती हुई नदियाँ समुद्र में मिल जाती हैं, उसी प्रकार विद्वान ईश्वर के अलौकिक (पवित्र) प्रकाश में मिलकर जीव योनि से मुक्त हो जाता है। जीव तभी तक माया जाल में लिपटा रहता है जब तक उसे आत्म-ज्ञान नहीं होता है। आत्म-ज्ञान होते ही जीव मुक्ति पा जाता है।
6

मंत्र 5 श्वेताश्वतर उपनिषद्

सार: ईश्वर प्रकाश का पुंज है; उसे जानकर (आत्मज्ञान से) ही मृत्यु और बंधन से मुक्ति मिलती है।
वेदाहमेतं पुरुषं महान्तम्
आदित्यवर्णं तमसः परस्तात्।
तमेव विदित्वाऽति मृत्युमेति
नान्यः पन्था विद्यतेऽयनाय॥
अर्थ: मैं उस महान पुरुष (परमात्मा) को जानता हूँ, जो सूर्य के समान प्रकाशमान और अंधकार से परे है। उसी को जानकर मनुष्य मृत्यु को पार कर जाता है। मोक्ष के लिए इसके अलावा दूसरा कोई मार्ग नहीं है, अर्थात् आत्मज्ञान के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं है।
व्याख्या: प्रस्तुत श्लोक 'श्वेताश्वतर' उपनिषद् से संकलित तथा 'मङ्गलम्' पाठ से उद्धृत है। इसमें परमपिता परमेश्वर के विषय में कहा गया है। ऋषियों का मानना है कि ईश्वर ही प्रकाश का पुंज है। उन्हीं के भव्य दर्शन से सारा संसार आलोकित होता है। ज्ञानी लोग उस ईश्वर को जानकर सांसारिक विषय-वासनाओं से मुक्ति पाते हैं। इसके अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
7

प्रश्न-उत्तर (अभ्यास हेतु)

टिप: पहले खुद उत्तर लिखने की कोशिश कीजिए, फिर प्रश्न पर टैप करके उत्तर से मिलान कीजिए। परीक्षा में उत्तर अपनी भाषा में लिखिए।
Q1.मङ्गलम् पाठ में कितने मंत्र हैं और वे किन उपनिषदों से संकलित हैं?

उत्तर- मङ्गलम् पाठ में पाँच मंत्र हैं। ये ईशावास्य, कठ, मुण्डक तथा श्वेताश्वतर नामक उपनिषदों से संकलित हैं। ये मंगलाचरण के रूप में पठनीय हैं।

Q2.वैदिक साहित्य में उपनिषदों का क्या महत्व है?

उत्तर- उपनिषद वैदिक साहित्य के अंतिम भाग में आते हैं और शुद्ध आध्यात्मिक ग्रंथों के रूप में उनका महत्व है। इनमें दार्शनिक सिद्धांत प्रकट किए गए हैं तथा परमात्मा की महिमा का प्रधान रूप से गायन हुआ है। परमात्मा से ही सारा संसार परिपूर्ण और अनुशासित है।

Q3.मङ्गलम् पाठ को पढ़ने से क्या लाभ होता है?

उत्तर- इस पाठ को पढ़ने से परम सत्य (ईश्वर) के प्रति आदरपूर्ण आस्था और विश्वास उत्पन्न होता है, सत्य की खोज की ओर मन का झुकाव होता है तथा आध्यात्मिक खोज की उत्सुकता जागती है।

Q4.'हिरण्मयेन पात्रेण...' श्लोक में भक्त ईश्वर से क्या प्रार्थना करता है?

उत्तर- भक्त कहता है कि सत्य का मुख सोने जैसे आवरण (माया) से ढका हुआ है। वह प्रभु से प्रार्थना करता है कि सत्य धर्म की प्राप्ति के लिए उस आवरण को हटा दें, ताकि वह परमपिता परमेश्वर को प्राप्त कर सके। मोह-माया के कारण विद्वान भी सत्य को नहीं पा पाते और जीवन भर भटकते रहते हैं।

Q5.कठ उपनिषद् के श्लोक के अनुसार आत्मा कहाँ और कैसी है?

उत्तर- आत्मा मनुष्य के हृदयरूपी गुफा में विद्यमान है। वह अणु से भी छोटी और महान से भी महान है। विद्वान शोकरहित होकर उस श्रेष्ठ परमात्मा को देखता है। जब जीव मोह-माया त्यागकर आत्मा का साक्षात्कार करता है, तब वह बंधनों से मुक्त हो जाता है।

Q6.'सत्यमेव जयते नानृतम्' का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- इसका अर्थ है कि सत्य की ही जीत होती है, झूठ की नहीं। सत्य से ही देवलोक का रास्ता प्राप्त होता है। तात्पर्य यह है कि ईश्वर की प्राप्ति सत्य की आराधना से होती है, सांसारिक विषय-वासनाओं में डूबे रहने से नहीं। यह श्लोक मुण्डक उपनिषद् से लिया गया है।

Q7.'यथा नद्यः स्यन्दमानाः...' श्लोक में नदी और समुद्र का उदाहरण क्यों दिया गया है?

उत्तर- इस उदाहरण से यह समझाया गया है कि जैसे बहती हुई नदियाँ अपने नाम और रूप को त्यागकर समुद्र में मिल जाती हैं, वैसे ही विद्वान अपने नाम-रूप का त्याग कर परमपिता परमेश्वर को प्राप्त करता है। जीव तब तक माया जाल में रहता है जब तक उसे आत्म-ज्ञान नहीं होता; आत्म-ज्ञान होते ही उसे मुक्ति मिल जाती है।

Q8.श्वेताश्वतर उपनिषद् के मंत्र से हमें क्या संदेश मिलता है?

उत्तर- इस मंत्र में ईश्वर को प्रकाश का पुंज और अंधकार से परे बताया गया है। ज्ञानी लोग उस ईश्वर को जानकर सांसारिक विषय-वासनाओं से मुक्ति पाते हैं। संदेश यह है कि आत्मज्ञान के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं है।

Q9.'मङ्गलम्' पाठ का सारांश लिखिए।

उत्तर- मङ्गलम् पाठ में ईशावास्य, कठ, मुण्डक और श्वेताश्वतर उपनिषदों के पाँच मंत्र संकलित हैं, जो मंगलाचरण के रूप में पठनीय हैं। पहले मंत्र में भक्त सत्य के ऊपर पड़े माया के आवरण को हटाने की प्रार्थना करता है। दूसरे मंत्र में बताया गया है कि आत्मा हृदय की गुफा में अणु से भी सूक्ष्म और महान से भी महान है। तीसरे मंत्र में सत्य की जीत और ईश्वर-प्राप्ति में सत्य के महत्व का वर्णन है। चौथे मंत्र में नदी और समुद्र के उदाहरण से जीव और परमात्मा के मिलन को समझाया गया है। पाँचवें मंत्र का संदेश है कि आत्मज्ञान के बिना मोक्ष संभव नहीं है।

एक नज़र में (Quick Revision)

पाठप्रथमः पाठः — मङ्गलम् (पुस्तक: पीयूषम् भाग-2)।
स्वरूपउपनिषद् के मंत्र — मंगलाचरण के रूप में पठनीय हैं।
उपनिषद्ईशावास्य, कठ एव् श्वेताश्वतर (से एक-एक मंत्र) और मुण्डक (से दो मंत्र) लिया गया हैं।
मंत्र 1हिरण्मयेन पात्रेण... (मंत्र ईशावास्य उपनिषद् से): सत्य के ऊपर से माया का आवरण हटाने की प्रार्थना किया गया है।
मंत्र 2अणोरणीयान् महतो महीयान्... (मंत्र कठ उपनिषद् से): आत्मा हृदय की गुफा में, अणु से सूक्ष्म और महान से महान हैं।
मंत्र 3सत्यमेव जयते नानृतम्... (मंत्र मुण्डक उपनिषद् से): सत्य की ही जीत होती है।
मंत्र 4यथा नद्यः स्यन्दमानाः... (मंत्र मुण्डक उपनिषद् से): नदी-समुद्र के उदाहरण से जीव का परमात्मा में मिलन।
मंत्र 5वेदाहमेतं पुरुषं महान्तम्... (मंत्र श्वेताश्वतर उपनिषद् से): ईश्वर प्रकाश का पुंज है; आत्मज्ञान ही मोक्ष का मार्ग हैं।
शिक्षासत्य का पालन करें, मोह-माया से ऊपर उठें और आत्मज्ञान की ओर बढ़ें।

याद रखें: परीक्षा से पहले हर मंत्र का उपनिषद् का नाम और उसका मुख्य भाव ज़रूर दोहराइए।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत - मङ्गलम् अध्ययन सामग्री

यह पेज बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत की पुस्तक पीयूषम् (भाग-2) के पाठ-1 मङ्गलम् के लिए बनाया गया है। यहाँ पाँचों मंत्रों का संस्कृत मूल, हिंदी अर्थ, व्याख्या और अभ्यास प्रश्न-उत्तर दिए गए हैं। इसी पुस्तक के अन्य पाठ संस्कृत नोट्स की सूची में देखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

मङ्गलम् पाठ किन उपनिषदों से संकलित है?

मङ्गलम् पाठ में पाँच मंत्र हैं, जो ईशावास्य, कठ, मुण्डक तथा श्वेताश्वतर उपनिषदों से संकलित हैं। यह बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत की पुस्तक पीयूषम् (भाग-2) का पहला पाठ है।

'हिरण्मयेन पात्रेण' श्लोक किस उपनिषद् से लिया गया है?

यह श्लोक ईशावास्य उपनिषद् से संकलित है। इसमें प्रार्थना की गई है कि सत्य के मुख को ढकने वाला सोने जैसा आवरण (माया) हटा दिया जाए।

'सत्यमेव जयते नानृतम्' किस उपनिषद् से लिया गया है और इसका अर्थ क्या है?

यह मंत्र मुण्डक उपनिषद् से संकलित है। इसका अर्थ है कि सत्य की ही जीत होती है, झूठ की नहीं।

कठ उपनिषद् के श्लोक में आत्मा का निवास कहाँ बताया गया है?

कठ उपनिषद् के श्लोक के अनुसार आत्मा मनुष्य के हृदयरूपी गुफा में विद्यमान है और वह अणु से भी छोटी तथा महान से भी महान है।

'यथा नद्यः स्यन्दमानाः' श्लोक का मुख्य भाव क्या है?

इसका भाव है कि जैसे नदियाँ अपने नाम-रूप को त्यागकर समुद्र में मिल जाती हैं, वैसे ही विद्वान नाम-रूप का त्याग करके परमात्मा को प्राप्त करता है। यह श्लोक मुण्डक उपनिषद् से है।

श्वेताश्वतर उपनिषद् के मंत्र का संदेश क्या है?

इस मंत्र का संदेश है कि ईश्वर प्रकाश का पुंज है और उसे जानकर ही मृत्यु तथा बंधन से मुक्ति मिलती है। आत्मज्ञान के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं है।

अंतिम अपडेट:

वापस जाएं (Go Back)