(भारत की महिमा) — कक्षा 10वीं संस्कृत, पीयूषम् (भाग-2)
5 श्लोकअर्थ + व्याख्या
पाठ पढ़ने का तरीका:
टिप: "केवल संस्कृत" चुनकर पहले खुद अर्थ समझने की कोशिश कीजिए, फिर "संस्कृत + हिंदी" में मिलान कीजिए।
1
पाठ परिचय
सार: इस पाठ में पुराणों के दो श्लोक और भारत का महत्त्व बताने वाले तीन आधुनिक श्लोक हैं। प्राचीन काल से भारत को इतना महत्त्व दिया गया कि देवता भी यहाँ जन्म लेने को तरसते थे।
अस्माकं देशः भारतवर्षमिति कथ्यते।
अनुवाद: हमारे देश को भारतवर्ष कहा जाता है।
अस्य महिमा सर्वत्र गीयते।
अनुवाद: इसकी महिमा सब जगह गायी जाती है।
पाठेऽस्मिन् विष्णुपुराणात् भागवतपुराणात् च प्रथमं द्वितीयं च क्रमशः पद्यं गृहीतमस्ति।
अनुवाद: इस पाठ में विष्णुपुराण और भागवतपुराण से क्रमशः प्रथम और द्वितीय पद्य लिया गया है।
अवशिष्टानि पद्यान्यध्यक्षेण निर्मीय प्रस्तावितानि। भारतं प्रति भक्तिरस्माकं कर्तव्यरूपेण वर्तते।
अनुवाद: शेष पद्य अध्यक्ष द्वारा रचकर प्रस्तुत किए गए हैं। भारत के प्रति भक्ति हमारा कर्तव्य है।
2
श्लोक 1: भारतभूमि में जन्म की धन्यता (विष्णुपुराण)
सार: देवता गीत गाते हैं कि भारत में जन्म लेने वाले धन्य हैं, क्योंकि यह भूमि स्वर्ग और मोक्ष का साधन है।
अर्थ: देवता लोग गीत गाते हुए कहते हैं कि वे लोग धन्य हैं, जिनका जन्म भारत देश में होता है। यह भूमि स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करने योग्य साधन-स्वरूप है। इसलिए यहाँ जन्म लेने वाले को देवता के समान कहा गया है।
व्याख्या: प्रस्तुत श्लोक ‘विष्णुपुराण’ से संकलित तथा ‘भारतमहिमा’ पाठ से उद्धृत है। इसमें भारत देश की विशेषताओं के बारे में कहा गया है। यह देश धरती पर स्वर्ग के समान माना जाता है। पुराणकार का कहना है कि यह भूमि स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करने वाली है। यहाँ जन्म लेने वाले देवतुल्य माने जाते हैं, क्योंकि यहाँ राम-कृष्ण जैसे देवताओं ने जन्म ग्रहण कर यह सिद्ध कर दिया है। इसलिए इस देश में जन्म लेने वाले को देवता रूप में माना जाता है।
3
श्लोक 2: देवताओं की इच्छा (भागवतपुराण)
सार: देवता भी भारत में जन्म लेने की इच्छा करते हैं, क्योंकि यहाँ जन्म पाना हरि-सेवा के योग्य बनना है।
अहो अमीषां किमकारि शोभनं प्रसन्न एषां स्विदुत स्वयं हरिः ।
यैर्जन्म लब्धं नृषु भारताजिरे मुकुन्दसेवौपयिकं स्पृहा हि नः ।।
अर्थ: देवता लोग इस देश का गुणगान करते हुए कहते हैं- अहो! इन लोगों ने कौन-सा शुभ कर्म किया है, अथवा स्वयं हरि इन पर प्रसन्न हैं, जिन्होंने मनुष्यों में भारत-भूमि के आँगन में जन्म पाया, जो मुकुन्द (विष्णु) की सेवा के योग्य है। हमारी भी इच्छा भारत-भूमि पर जन्म लेने की है। अर्थात् जिस पर ईश्वर की कृपा होती है, वही भारत-भूमि पर जन्म लेता है।
व्याख्या: प्रस्तुत श्लोक ‘भागवतपुराण’ से संकलित तथा ‘भारतमहिमा’ पाठ से उद्धृत है। इसमें भारत देश की महानता के बारे में कहा गया है। पुराणकार का कहना है कि भारत ही ऐसा देश है जहाँ भगवान भी जन्म लेने की इच्छा प्रकट करते हैं। इस देश में जन्म लेने वाले मनुष्य धन्य होते हैं, क्योंकि वे श्रीहरि की सेवा के इच्छुक होते हैं। जिन लोगों ने यहाँ जन्म लिया, उनमें स्वयं भगवान भी हैं। इन्हीं विशेषताओं के कारण देवता इस देश का गुणगान करते हैं।
4
श्लोक 3: एकता और मातृभूमि
सार: भारत निर्मल और ममतामयी मातृभूमि है, जहाँ अलग-अलग धर्म-जाति के लोग एकता के भाव से रहते हैं।
इयं निर्मला वत्सला मातृभूमिः प्रसिद्धं सदा भारतं वर्षमेतत्।
विभिन्ना जना धर्मजातिप्रभेदै-रिहैकत्वभावं वहन्तो वसन्ति।।
अर्थ: यह भारतवर्ष प्रसिद्ध है। यह भारत-भूमि हमेशा पवित्र और ममतामयी मातृभूमि है। यहाँ भिन्न-भिन्न धर्म और जाति के लोग भेद किए बिना एकता के भाव से रहते हैं।
व्याख्या: प्रस्तुत श्लोक ‘भारतमहिमा’ पाठ से उद्धृत है। इसमें भारत देश की विशेषताओं के बारे में कहा गया है। विद्वानों का कहना है कि भारत ही ऐसा देश है जहाँ विभिन्न जाति के लोग आपस में मिल-जुलकर एकता का परिचय देते हैं। यहाँ के निवासियों ने शत्रुओं के साथ भी मित्रता का व्यवहार किया है। भिन्न-भिन्न जाति, धर्म और सम्प्रदाय के होते हुए भी सभी भाई-भाई के समान एक साथ रहते हैं।
5
श्लोक 4: भारत की विशालता और प्राकृतिक शोभा
सार: भारत भूमि विशाल है और सागर, वन, पर्वत, झरने तथा नदियों से सदा सुशोभित रहती है।
अर्थ: हमारी भारत-भूमि विशाल, मनोहर तथा बहुत सुंदर ऐश्वर्य वाली है। यह सागरों, वनों, पर्वतों, झरनों और बहती हुई नदियों से हमेशा सुशोभित है।
व्याख्या: प्रस्तुत श्लोक ‘भारतमहिमा’ पाठ से लिया गया है। इसमें भारत की विशालता एवं प्राकृतिक संपदा के संबंध में प्रकाश डाला गया है। भारत एक विशाल देश है। इसके उत्तर में हिमालय पर्वत प्रहरी के समान है, दक्षिण में हिन्द महासागर पाँव पखार रहा है। गंगा, यमुना तथा ब्रह्मपुत्र जैसी नदियाँ अपने जल से यहाँ की भूमि सींचती हैं, तो वनों से मूल्यवान लकड़ियाँ एवं फल-फूल प्राप्त होते हैं। अतः भारत देश सभी प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण है।
6
श्लोक 5: देशभक्ति
सार: भारत जगत का गौरव और हमारे लिए पूजनीय है; सभी की देशभक्ति आदर्श और श्रेष्ठ होनी चाहिए।
अर्थ: यह भारत देश शोभनीय और संसार का गौरव है, और यह भूमि हम लोगों के द्वारा सदा पूजनीय है। यहाँ के सभी लोगों की देशभक्ति सदैव आकर्षणीय, श्रेष्ठ और आदर्श-स्वरूप हो।
व्याख्या: प्रस्तुत श्लोक ‘भारतमहिमा’ पाठ से लिया गया है। इसमें देशभक्ति की विशेषता पर प्रकाश डाला गया है। कवि का कहना है कि हमारी देशभक्ति इतनी मधुर है कि विश्व इसके समक्ष नतमस्तक है। हर व्यक्ति में देशभक्ति की तीव्र भावना है। सभी देश की रक्षा के लिए तन-मन-धन से समर्पित हैं। इसके आदर्श आचरण के कारण यह देश सदा शोभनीय और पूजनीय है।
श्लोक 1‘गायन्ति देवाः किल गीतकानि...’ — भारत में जन्म लेने वाले धन्य; भूमि स्वर्ग और मोक्ष का साधन।
श्लोक 2‘अहो अमीषां किमकारि शोभनं...’ — देवता भी भारत में जन्म चाहते हैं; हरि-सेवा का सुयोग।
श्लोक 3‘इयं निर्मला वत्सला मातृभूमिः...’ — पवित्र मातृभूमि; विभिन्न धर्म-जाति में एकता।
श्लोक 4‘विशालास्मदीया धरा भारतीया...’ — सागर, वन, पर्वत, झरने, नदियों से सुशोभित विशाल भूमि।
श्लोक 5‘जगद्गौरवं भारतं शोभनीयं...’ — जगत का गौरव; सदा पूजनीय; आदर्श देशभक्ति।
संदेशभारत के प्रति भक्ति हमारा कर्तव्य है; हमें इसकी एकता, प्रकृति और गौरव की रक्षा करनी चाहिए।
याद रखें: ये सभी बिंदु पाठ के आधार पर हैं। परीक्षा से पहले इन्हें एक बार ज़रूर दोहराइए।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत - भारत महिमा अध्ययन सामग्री
यह पेज बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत की पुस्तक पीयूषम् (भाग-2) के पाठ-5 भारत महिमा के लिए बनाया गया है। यहाँ पाठ के सभी 5 संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ और व्याख्या सहित दिए गए हैं।
Gargi Online Institute (पटना, बिहार) का यह पोर्टल पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, आरा सहित बिहार के किसी भी जिले का विद्यार्थी इसे मोबाइल या कंप्यूटर पर पढ़ सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
भारत महिमा पाठ किन ग्रंथों से लिया गया है?
इस पाठ का पहला श्लोक विष्णुपुराण से और दूसरा श्लोक भागवतपुराण से लिया गया है। शेष तीन श्लोक आधुनिक हैं और भारत की महिमा का वर्णन करते हैं। यह बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत का पंचमः पाठः (अध्याय 5) है।
भारत महिमा पाठ का मुख्य संदेश क्या है?
भारत ऐसी भूमि है जहाँ जन्म लेने की इच्छा देवता भी करते हैं। यहाँ के लोगों को अपनी मातृभूमि की भक्ति और देशभक्ति को कर्तव्य मानकर श्रद्धा से पूजनीय समझना चाहिए।
देवता भारत में जन्म लेने वालों को धन्य क्यों कहते हैं?
क्योंकि भारत भूमि स्वर्ग और मोक्ष प्राप्त करने का साधन है। यहाँ राम-कृष्ण जैसे अवतारों ने जन्म लिया, इसलिए यहाँ जन्म लेने वाले देवतुल्य माने गए हैं।
तीसरे श्लोक में भारत की किस विशेषता का वर्णन है?
तीसरे श्लोक में बताया गया है कि भारत की भूमि निर्मल और ममतामयी है, जहाँ भिन्न-भिन्न धर्म और जाति के लोग भेदभाव छोड़कर एकता के भाव से रहते हैं।
चौथे श्लोक में भारत की प्राकृतिक शोभा कैसे बताई गई है?
इसमें कहा गया है कि भारतभूमि विशाल और मनोहर है तथा सागरों, वनों, पर्वतों, झरनों और बहती नदियों से सदा सुशोभित रहती है।