अलस कथा
(आलसी की कहानी) — कक्षा 10वीं संस्कृत, पीयूषम् (भाग-2)
टिप: "केवल संस्कृत" चुनकर पहले खुद अनुवाद करने की कोशिश कीजिए, फिर "संस्कृत + हिंदी" में मिलान कीजिए।
पाठ परिचय: विद्यापति और पुरुषपरीक्षा
मंत्री वीरेश्वर और अलसशाला
किंचिन्न क्षमते कर्तुं जाठरेणाऽपि वहि्नना ।।
सजातीनां सुखं दृष्ट्वा के न धावन्ति जन्तवः ।।
आलसियों की परीक्षा
चार आलसियों की बातचीत
नालसानां गतिः काचिल्लोके कारुणिकं बिना।।
विषयनिष्ठ प्रश्न (Subjective Questions)
Q1.‘अलसकथा’ पाठ की विशेषताओं का वर्णन अपने शब्दों में करें?
उत्तर- आलस कथा पाठ की मुख्य विशेषता यह है कि इस पाठ में आलस्य का त्याग करने की शिक्षा दी गई है। मानवीय गुणों पर प्रकाश डाला गया है। आलस्य मनुष्य का महान शत्रु है। परिश्रम से बड़ा कोई मित्र नहीं होता है। परिश्रमी व्यक्ति कभी दूसरों पर आश्रित नहीं रहता है। अतः आलस्य को त्याग कर परिश्रम करना चाहिए।
Q2.मंत्री वीरेश्वर की विशेषताओं का वर्णन करें?
उत्तर- मंत्री वीरेश्वर स्वभाव से दयालु और दानशील थे। वह अनाथों और निर्धनों को उनकी इच्छा के अनुसार भोजन तथा वस्त्र देते थे। उन्होंने आलसियों को भोजन तथा वस्त्र देने के लिए अलसशाला का निर्माण करवाया था।
Q3.अलसशाला में आलसियों की परीक्षा क्यों ली गई?
उत्तर- अलसशाला में आलसियों के साथ-साथ धूर्त भी बनावटी आलस्य को दिखाकर भोजन ग्रहण करने लगे थे। इसलिए वास्तविक आलसियों की पहचान करने के लिए आलसियों की परीक्षा ली।
Q4.‘अलसकथा’ पाठ में वास्तविक आलसियों की पहचान कैसे हुई?
अथवा, अलसशाला में आग क्यों लगाई गई? 21(A)II
उत्तर- पाठ में वास्तविक आलसियों की पहचान के लिए अलसशाला में आग लगा दी गई। आग देखकर सभी धूर्त लोग भाग गए। लेकिन चारों आलसियों ने भागने का प्रयत्न नहीं किया। बल्कि इस समय में भी वह दूसरों की मदद की चाह रखते थे। इस प्रकार वास्तविक आलसियों की पहचान हो गई।
Q5.अलस कथा पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर- अलस कथा का संदेश है कि आलस्य एक महान रोग है। आलसी का सहायक प्रायः कोई भी नहीं होता। जीवन में विकास के लिए व्यक्ति का कर्मठ होना अत्यंत आवश्यक है। आलस्य शरीर में रहने वाला महान शत्रु है जिससे अपना परिवार का और समाज का विनाश अवश्य ही होता है। यदि जीवन में विकास की इच्छा रखते हैं तब आलस्य त्यागकर उद्यम को प्रेरित हों।
Q6.अलसकथा पाठ के आधार पर बताइए कि आलसी पुरुषों को किसने और क्यों निकाला?
अथवा, चारों आलसी पुरुष आग से किस प्रकार बचना चाहते थे?
अथवा, अलसशाला के कर्मियों ने आलसियों को आग से कैसे और क्यों निकाला? 20(A)II
उत्तर- आग लगने पर भी चारों आलसी घर में ही थे। वे परस्पर बातचीत कर रहे थे कि- हल्ला क्यों हो रहा है? मालूम पड़ता है कि घर में आग लग गई है। एक दूसरे को चुप रहने की सलाह दे रहे थे। उसे सुनकर नियोगी पुरुष ने उनके केशों को पकड़कर घसीटते हुए उन चारों को बाहर निकाला। क्योंकि ऐसा नहीं करने से वे चारों आलसी आग में जल जाते।
Q7.अपनी जाति के लोगों के सुख को देखकर कौन जीव नहीं दौड़ते इसके पीछे की छुपी हुई संभावनाओं को लेखक ने किस रूप में अभिव्यक्त किया है?
उत्तर- संसार परंपरा की लीक पर चलता है। परंपरावादी मनुष्यों की प्रवृत्ति रही है कि दूसरे की सुविधा को देखकर उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। मंत्री वीरेश्वर द्वारा आलसी लोगों की दान की प्रवृत्ति में उद्यमी भी शामिल हो जाते हैं। उद्यमी अपने कर्म को छोड़कर भोजन की चाह में अधिकाधिक दान शाला में उपस्थित होने लगते हैं। मिथिला की बात कौन कहे अन्य प्रदेशों के भी आलसी और उद्यमी आने लगते हैं। तभी तो कहा गया है- ‘सजातीनां सुखं दृष्ट्वा के न धावन्ति जन्तवः।’
Q8.आग लगने पर क्या हुआ?
उत्तर- आग लगने पर भी चारों आलसी घर में ही थे। वह परस्पर बातचीत कर रहे थे- कि हल्ला क्यों हो रहा है? मालूम पड़ता है कि घर में आग लग गई है। एक दूसरे को चुप रहने की सलाह दे रहे थे।
Q9.चारों आलसी की वार्तालाप को अपने शब्दों में लिखें?
उत्तर- आगलगी के कारण जब लोग शोरगुल मचाने लगे तब एक आलसी ने कहा- अरे! यह कैसा शोरगुल है? दूसरे ने कहा- शायद घर में आग लगी है। तीसरे आलसी ने कहा- कोई धार्मिक नहीं है जो भीगी हुई चटाई से ढक दें। तब चौथे आलसी ने कहा- अरे! वाचाल कितना बोलते हो, चुपचाप क्यों नहीं रहते?
Q10.‘अलसकथा’ का सारांश लिखें।
उत्तर- अलस कथा विद्यापति द्वारा रचित पुरुष परीक्षा कथा संग्रह से संकलित है। मिथिला में वीरेश्वर नाम का एक मंत्री था। वह स्वभाव से दानी एवं दयावान था। वह संकटग्रस्त निर्धनों तथा अनाथों को इच्छा भर भोजन वस्त्र दिया करता था। उसका मानना था कि आलसी के लिए हर कष्ट सहज होता है किंतु परिश्रम असहज। तब आलसी लोगों के इच्छा अनुकूल लाभ सुनकर कुछ लोग सुख प्राप्त करने की इच्छा से कृत्रिम आलसी के रूप में मुफ्त भोजन ग्रहण करने लगे। इसके बाद आलसियों पर अधिक खर्च होते जानकर किसी ने सलाह दी कि स्वामी द्वारा सिर्फ बुद्धिहीनों के लिए अन्न वस्त्र देने की व्यवस्था है। लेकिन कुछ धूर्त भी आलसी होने का स्वांग रचकर लाभान्वित हो रहे हैं। इसलिए इन आलसियों के आलस्य की परीक्षा ली जाए। ऐसा विचार करके आलसियों के घर में आग लगा दी गई। घर में आग लगी देखकर सभी धूर्त भाग गए। लेकिन चारों आलसी कपड़ों से मुंह ढक कर सोए रहे। आगलगी के कारण लोग शोरगुल मचाने लगे। एक ने कहा- अरे! यह कैसा शोरगुल है? दूसरे ने कहा- शायद घर में आग लगी है? तीसरे ने कहा- कोई धार्मिक नहीं है? जो भीगी हुई चटाई से ढक दें। चौथे ने कहा- अरे! वाचाल कितना बोलते हो, चुपचाप क्यों नहीं रहते? चारों आलसियों की बात सुनकर और उनके ऊपर आग न गिरे ऐसा जानकर एक सज्जन पुरुष द्वारा बाल खींच कर घर से बाहर निकाला गया। इसके बाद सज्जन पुरुष ने कहा- स्त्रियों का रक्षक पति होता है। बच्चों का रक्षक माता, तथा आलसियों का रक्षक कोई दयावान ही होता है। अर्थात धार्मिक स्वभाव वाले ही किसी की रक्षा करने में रुचि लेते हैं।
एक नज़र में (Quick Revision)
याद रखें: ये सभी बिंदु पाठ के आधार पर हैं। परीक्षा से पहले इन्हें एक बार ज़रूर दोहराइए।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत - अलस कथा अध्ययन सामग्री
यह पेज बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत की पुस्तक पीयूषम् (भाग-2) के पाठ-3 अलस कथा के लिए बनाया गया है। यहाँ पूरे पाठ का संस्कृत मूल, हिंदी अनुवाद और 10 Subjective Questions उत्तर सहित दिए गए हैं। यह कथा मिथिला (बिहार) के कवि विद्यापति के ग्रंथ से ली गई है।
Gargi Online Institute (पटना, बिहार) का यह पोर्टल पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, आरा सहित बिहार के किसी भी जिले का विद्यार्थी इसे मोबाइल या कंप्यूटर पर पढ़ सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
अलस कथा पाठ किस ग्रंथ से लिया गया है और इसके लेखक कौन हैं?
अलस कथा विद्यापति द्वारा रचित कथा-ग्रंथ 'पुरुषपरीक्षा' से संकलित है। यह बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत का तृतीयः पाठः (अध्याय 3) है।
अलस कथा पाठ का मुख्य संदेश क्या है?
इस पाठ का संदेश है कि आलस्य एक महान शत्रु और रोग है। जीवन में विकास के लिए आलस्य त्यागकर परिश्रम (उद्यम) करना चाहिए।
मंत्री वीरेश्वर कौन था और वह क्या करता था?
वीरेश्वर मिथिला का मंत्री था। वह स्वभाव से दानी और दयावान था और अनाथों, निर्धनों तथा आलसियों को इच्छा भर भोजन और अन्न-वस्त्र देता था।
अलसशाला में आग क्यों लगाई गई?
अलसशाला में असली आलसियों के साथ धूर्त भी बनावटी आलस्य दिखाकर भोजन लेने लगे थे। असली आलसियों की पहचान के लिए वहाँ आग लगाई गई, जिसे देखकर सभी धूर्त भाग गए।
विद्यापति किस भाषा के कवि थे और किस नाम से प्रसिद्ध थे?
विद्यापति लोकप्रिय मैथिली कवि थे और 'मैथिल कोकिल' के नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने अनेक संस्कृत ग्रंथों की भी रचना की।
अंतिम अपडेट: